मुब्बा की तलाश दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ही नहीं, बल्कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश हर जगह की पुलिस उसके पीछे पड़ी हुई थी. वह एक ऐसा नाम था, जिसका जिक्र आते ही बड़े बड़े चौकन्ना हो जाते थे. कौन है मुब्बा और क्या है इसकी कहानी, जानने के लिए पढ़ें आगे…
यह कोई आम वारदात नहीं थी, यह था एक ऐसे गिरोह का काम, जिसका नाम सुनते ही कई राज्यों की पुलिस चौकन्नी हो जाती थी. इस गिरोह का सरगना था मुबारक अली उर्फ मुब्बा. मेवात का रहने वाला मुब्बा कहने को पेशे से ट्रक ड्राइवर था, लेकिन हकीकत में एटीएम उखाड़ने का मास्टरमाइंड था. पिछले एक साल से वह पुलिस के लिए पहेली बना हुआ था. दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश हर जगह उसके नाम पर एफआईआर दर्ज है. अदालत उसे भगोड़ा घोषित कर चुकी थी और गैर-जमानती वारंट जारी थे, लेकिन वह हर बार कानून को चकमा देकर निकलने में कामयाब हो जाता था.
कौन लिखता था लड़कों की भर्ती से लेकर एटीएम उखाड़ने की स्क्रिप्ट?
6 फरवरी 2025 की इस दुस्साहसी लूट के बाद यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया. आरकेपुरम स्थित एनडीआर की टीम हरकत में आई. इंस्पेक्टर विवेक मलिक की अगुवाई में जांच शुरू हुई. घटनास्थल की मिट्टी, टूटे बोल्ट, सीसीटीवी की पेंट हुई आंखें, सब कुछ खंगाला गया. मैनुअल इंटेलिजेंस हो या टेक्निकल इंटेलिजेंस, सबका इशारा मेवात की तरफ था. तीन दिन के भीतर नूंह इलाके से गिरोह के दो सदस्य दबोच लिए गए. पूछताछ में परतें खुलने लगीं. पता चला कि सारे तार एक ही आदमी से जुड़े हैं और वह है मुबारक अली. वही निर्देश देता था, वही नए लड़कों को भर्ती करता था, वही पूरे देश में एटीएम उखाड़ने की स्क्रिप्ट लिखता था.
गिरफ्तारी के लिए 2000 किमी तक पीछे-पीछे भागती रही दिल्ली पुलिस
इसके बाद बनी एक विशेष टीम का गठन हुआ. दबिशें बढ़ीं और कई गिरफ्तारियां भी हुईं. नूंह के एक बोरवेल से चोरी हुआ एटीएम और नकदी का हिस्सा भी बरामद कर लिया गया. लेकिन मुब्बा अब भी फरार था. वह लगातार जगह बदल रहा था. तकनीकी सुरागों ने आखिरकार उसकी परछाईं पकड़ ली. लोकेशन महाराष्ट्र की थी. खबर आई कि वह राजस्थान की ओर बढ़ रहा है. क्राइम ब्रांच की टीम ने दो हजार किलोमीटर से ज्यादा का पीछा किया. दिन-रात, हाईवे, ढाबे, बॉर्डर, एक भी कड़ी ढीली नहीं छोड़ी गई. और फिर 26 दिसंबर 2025. मेवात की जमीन पर, आखिरकार शिकंजा कस गया. मुबारक अली उर्फ मुब्बा को गिरफ्तार कर लिया गया.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.