रक्षा मंत्रालय में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। खबर के वीडियो में मानवीय भूल से लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में पाली से भाजपा सांसद पीपी चौ
रक्षा मंत्रालय में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल रिश्वत लेते गिरफ्तार:CBI ने 2.36 करोड़ जब्त किए; प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाता था, पत्नी भी शामिल
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को रक्षा मंत्रालय में पोस्टेड आर्मी अफसर को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्पादन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा पर बेंगलुरु की एक कंपनी से 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप है। CBI ने शर्मा के घर से 2.36 करोड़ रुपए भी जब्त किए है। CBI ने शर्मा की पत्नी कर्नल काजल बाली के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। तलाश की दौरान काजल के घर से 10 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.