भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर आरोप लगाए। जिस पर गोदियाल ने कहा कि मेरे ऊपर आरोप लगाया कि 2002 में गोदियाल मुंबई के एक डांस क्लब में लेकर गए थे लेकिन चैंपियन जिस डांस पार्टी की बात कह रहे हैं, उसमें तो भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी थे। मेरे से ज्यादा बेहतर भट्ट ही चैंपियन के आरोपों का जवाब दे सकते हैं।
भाजपा के पूर्व विधायक चैंपियन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर आरोप लगाए। जिसमें गोदियाल पर 2002 में मुंबई में डांस क्लब में ले जाने व हरक सिंह रावत को लेकर जैनी प्रकरण का जिक्र किया।
चैंपियन पर पलटवार करते हुए गोदियाल ने कहा 2002-03 में महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव था, जिसमें भाजपा व कांग्रेस विधायकों की ड्यूटी लगी थी। एक ही हवाई जहाज से सभी लोग मुंबई गए। एयरपोर्ट पर दोनाें दलों के विधायकों ने मेरे से दावत देने की बात कही। इस पर मैंने कहा कि मेरे घर पर आईए पार्टी दूंगा लेकिन कई भाजपा-कांग्रेस विधायकों ने घर से बाहर दावत देने की बात कही।
मैंने अपने घर के नजदीकी रेस्टोरेंट में पार्टी का आयोजन रखा। खाने की शुरूआत हुई तो चैंपियन ने बोले मजा नहीं आया, मुंबई आए हैं तो नाच गाना होना चाहिए। मेरे एक मित्र ने रेस्टोरेंट के बजाय दूसरे क्लब में व्यवस्था की। जहां महिला व पुरुष डांस कर रहे थे। कुछ विधायक ऐसे थे, जो डांस फ्लोर तक गए। इसमें कोई अनैतिकता नहीं थी। लेकिन 24 साल बाद चैंपियन ने मेरे ऊपर आरोप लगाए, इस दावत के भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी गवाह हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.