कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के राज्यसभा सांसद गुलामी अली खटाना बताएं कि यूपी पर सांसद निधि बरसाने की वजह क्या है। खटाना की निधि की जांच कराने के साथ ही भाजपा से भी स्पष्टीकरण मांगा है। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘गुलाम अली खटाना…राज्यसभा सांसद जम्मू-कश्मीर के, निधि बरसाई यूपी पर’ और ‘पीटी उषा, सदानंद मास्टर ने केरल व सुधा मूर्ति ने कर्नाटक के लिए की 100 फीसदी कामों की सिफारिश’ का हवाला देकर भाजपा को भी घेरा है।
शर्मा ने कहा, खुद को गरीबों और पिछड़े/एससी/एसटी वर्ग की सबसे बड़ी हितैषी बताने वाली भाजपा और उनके सांसद खटाना बताएं कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के हिस्से की 94 फीसदी निधि हजारों किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश में खर्च की। शाहजहांपुर जिले में ही सर्वाधिक निधि क्यों खर्च की गई। काम कराने के लिए महज चार फर्म और उसमें भी आरएमके इंटरप्राइजेज को 46 फीसदी निधि क्यों दी गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.