कांग्रेस इस बार बजट सत्र में पूरी तैयारी के साथ विधानसभा पहुंचेगी। कांग्रेस ने शुक्रवार को विधायक दल की दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में विधायक दल की बैठक रखी है। इसमें जहां आम मुद्दों पर तो चर्चा की जाएगी, इसके साथ ही विधायकों की ओर से सदन में रखे जाने वाले मुद्दों पर सरकार के रवैये को लेकर भी गहन मंथन होगा। कांग्रेस विधायक काम न होने का आरोप लगाते रहें हैं। वहीं, बैठक से पहले नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा वहां कोठी पर विधायकों को लंच भी देंगे। बजट सत्र से करीब 15 दिन पहले हो रही बैठक को कांग्रेस की बड़ी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि कांग्रेस एक-एक मुद्दे पर गहन मंथन कर पूरी तैयारी के साथ विधानसभा में बजट सत्र में पहुंचेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.