बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुनील कुमार ने कांग्रेस के नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया है। कैमूर दौरे पर आए सुनील कुमार ने दिल्ली में चल रही कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक को निष्फल बताया।
उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों का कोई परिणाम नहीं निकलेगा, क्योंकि जनता अब कांग्रेस के साथ नहीं है।
बंगाल चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय
सुनील कुमार ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब केवल ‘रिटायर और रिजेक्ट’ लोगों की टोली बची है। उन्होंने बिहार के पिछले चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए दावा किया कि आगामी बंगाल चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।
पूर्व मंत्री सुनील कुमार।
पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि पूरे देश की जनता कांग्रेस से मुंह मोड़ चुकी है और उसके पास कोई जनाधार नहीं बचा है।
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता केवल मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलने जैसे सुझावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।
सुनील कुमार ने चेतावनी दी कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस रणनीति नहीं बची है और आगामी चुनावों में उसे पूरे भारत में हार का सामना करना पड़ेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.