राजस्थान के नागौर जिले में राजनीति से जुड़े एक व्यक्ति पर पांच साल तक एक विवाहिता महिला के साथ ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है, जिससे स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।
महिला थाना प्रभारी विमला चौधरी के अनुसार, पीड़िता ने 25 अक्तूबर 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मोहम्मद जुनैद उर्फ जुनैद (पुत्र मोहम्मद जमाल लोहार, निवासी लुहारपुरा, नागौर) 2020 से उसे ब्लैकमेल कर होटलों में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी खुद को कांग्रेस पार्टी का ब्लॉक सचिव और नगर परिषद के पार्षद प्रतिनिधि बताकर पीड़िता को डराता-धमकाता था तथा जान से मारने की धमकियां भी देता था।
यह भी पढ़ें- Sirohi News: प्रस्तावित खनन परियोजना के विरोध को माली समाज का भी मिला समर्थन, 28 जनवरी से महाआंदोलन का एलान
पीड़िता की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2), 126(2), 74, 78(2), 64(2)(एम) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.