पाली में रविवार को होली को लेकर शहरवासी पिचकारियां और
होली के त्यौहार को लेकर पाली शहर का बाजार तरह-तरह की पिचकारियों, रंग-हर्बल गुलाल, मुखौटों से सजा हुआ है। इस बार बाजार में त्रिुशल-गदा, तीर कमान, कुल्हाड़ी, बांसुरी, बीन जैसे आकार की पिचकारियां भी मार्केट में है। बच्चों से लेकर युवाओं को खासी पसंद आ रह
पाली शहर के सूरजपोल से सोमनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह रंग-गुलाल और पिचकारियों से दुकानें रविवार को सजी नजर आई। यहां कई जने अपने बच्चों के लिए उनकी पसंद की पिचकारी और खुद के लिए हर्बल गुलाल खरीदता नजर आया। बाजार में ऐसे सिलेंडर भी मौजूद है। जिनसे आग नहीं बुझती। बटन दबाते ही हर्बल गुलाल निकलेगी। जो युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है।
पाली के बाजार में होली को लेकर हर्बल गुलाल खरीदते हुए महिलाएं।
बच्चों को लुभाने के लिए तरह-तरह की पिचकारियां मार्केट में बच्चों को लुभाने के लिए तरह-तरह की कार्टून पात्र पिचकारियां बाजार में मौजूद है। खासकर इस बार बाजार में तीर कमान, गदा, कुल्हाड़ी, बांसूरी, त्रिशुल जैसे आकार की पिचकारियों का क्रेज है। इसके साथ ही कार्टून पात्र पिचकारियां, लम्बी पिचकारियां भी बाजार में है। जिनकी कीमत 50 रुपए से लेकर 500 रुपए है। 50 रुपए में तरह-तरह के मुखौटे मिल रहे है। 50 रुपए पाव के हिसाब से हर्बल गुलाल मिल रही है।

गदा, त्रिशुल, कुल्हाड़ी, बिन के आकार की पिचकारी।
बच्चे बोले खरीदी पसंद की पिचकारी-गुलाल बाजार में हमें 10 साल की यशिता मिली। जो अपने मां के साथ खरीदारी कर रही थी। उसने बताया कि उसने अपनी पसंद की बार्बी डाल पिचकारी खरीदी इसके साथ ही बहुत सारे गुब्बारे खरीदे। जिनमें रंग-पानी भरकर घर की बॉलकानी में खड़े होकर लोगों पर फेंकेगी और हेप्पी होली भी बोलेगी। यहां हमें डोली नाम की महिला मिली जिन्होंने बताया कि बच्चों के लिए पिचकारियां और खुद के लिए खुशबू वाली हर्बल गुलाल उन्होंने खरीदी है जो त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाती। 12 साल की इतिश्री ने बताया कि उसने चार-पांच अपने पसंद के रंगों की हर्बल गुलाल खरीदी है। जिससे अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ होली खेलेगी।

तीर कमान के आकार की पिचकारी।
पाली में ज्यादातर लोग होली 2-3 मार्च को मनाएंगे होली त्योहार मनाने को लेकर भी इस बार कुछ संशय है। लेकिन अधिकतर पाली वाली होली 2-3 मार्च को मनाएंगे। 2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। जिसका समय शाम 6:22 बजे से 8:53 बजे तक श्रेष्ठ रहेगा। वही 03 मार्च को धुलंडी मनाई जाएगी।

होली के त्यौहार को लेकर पाली के बाजार में चंग की थाप पर नाचती महिला।

पाली के सूरजपोल से सोमनाथ की तरफ जाने वाले मार्ग पर पिचकारियों से सजी शॉप।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.