सीकर में सर्दी के कारण पौंधों और गाड़ी के ऊपर ओस की बूंदें जमीं नजर आईं।
राजस्थान में गुरुवार से तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। उत्तर भारत से चलने वाली बर्फीली हवा से राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में तापमान गिरेगा।
सुबह-शाम शेखावाटी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। अगले दिन दिन 4, 5 और 6 दिसंबर को झुंझुनूं, चूरू, सीकर जिलों में कोल्ड-वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे की मौसम रिपोर्ट देखें तो राज्य के सभी शहरों में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। दिन में धूप रही और देर शाम तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़ गई। सबसे कम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस बीकानेर के पास लूणकरणसर में दर्ज हुआ। सीकर के पास फतेहपुर में 6.6, गंगानगर में 6.9, चूरू में 9, बीकानेर में 9.3, अलवर में 8 और जैसलमेर में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
सीकर, पिलानी में मंगलवार का तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई और यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 12 और 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में 14.8, भीलवाड़ा में 14.9, अजमेर में 12.2, उदयपुर में 13.6, बारां में 12.3, जालौर में 11.1, करौली में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
दिन में ठंडक बढ़ी, अधिकतम तापमान में गिरावट
राजस्थान में दिन में ठंडक तेज होने से मंगलवार को कई शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। सीकर में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 26.2, जयपुर में 26.6, अलवर में 26.5, अजमेर में 27.3, चित्तौड़गढ़ में 28.3, उदयपुर में 26.6, बीकानेर में 26.8, जैसलमेर में 26.4, जोधपुर में 28.6, गंगानगर में 26 और बाड़मेर में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.