जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप चरम पर पहुंच गया है। नववर्ष के इस दूसरे सप्ताह में मैदानी इलाकों से लेकर ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू संभाग के सांबा में तापमान ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां पारे ने पहली बार जमाव बिंदु से नीचे गोता लगाया और माइनस 0.7 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं, कश्मीर घाटी के शोपियां में पारा जमाव बिंदु से काफी नीचे गिरकर माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है।
सांबा जिले में ठंड ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र सांबा के वैज्ञानिक डॉ. संजय खजूरिया ने मौसम विभाग के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि सांबा शहर में पहली बार तापमान शून्य से नीचे गया है। ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.