छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित वीर बाल रैली कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज दसवीं गुरु गोविंद सिंह के साहबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह जो मात्र 9 साल और 6 साल की उम्र में किसी तरह के दबाव में नहीं आए और अपनी आस्था और अपने धर्म के लिए अपनी शहादत दे दी।
सीएम साय ने उनके शहादत को नमन करते हुए कहा कि उनकी स्वर्ग गाथा आने वाली हमारी पीढ़ी हमारे युवा भी जाने और उनके शहादत को यादगार बनाने के लिए हमारे देश के सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2022 में 26 दिसंबर को वीरबाल दिवस के रूप में घोषित किया है।
सीएम साय ने आगे कहा कि आज यहां पर अल्पसंख्यक आयोग और शिक्षा विभाग के द्वारा यह वीरबाल रैली का भव्य आयोजन हुआ है। जिसमें हमारे स्काउट गाइड, एनसीसी और एनएसएस समेत स्कूल के बच्चे शामिल हुए।
Live – वीर बाल रैली कार्यक्रम, तेलीबांधा रायपुर https://t.co/tOMswFDLZN
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 20, 2025
कांग्रेस के सुशासन के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए कहा कि अब कांग्रेस की स्थिति क्या है यह पूरा देश जानता है, छत्तीसगढ़ में हार के बाद से इतना बौखलाए हुए हैं कि कांग्रेसी मुद्दा विहीन हो गए हैं। इनके पास कोई तथ्य और तर्क नहीं है और उनके बातों में कोई दम नहीं है। बांग्लादेश में हिंसा भड़काने के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हो रहा है वह दुख की बात है ऐसा नहीं होना चाहिए।
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.