CM Shri School Admissions 2026: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने नए सत्र 2026-27 के लिए सीएम श्री स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र अब कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की शुरुआत 27 फरवरी 2026 से हो गई है और आखिरी तारीख 12 मार्च 2026 तय की गई है।
इच्छुक विद्यार्थी और उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करना जरूरी है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, केवल दिल्ली निवासी और 2025-26 शैक्षणिक सत्र के दौरान दिल्ली के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत छात्र ही आवेदन करने के पात्र हैं। पात्रता मानदंड अनिवार्य हैं और इन शर्तों को पूरा न करने वाले आवेदन अस्वीकृत किए जा सकते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.