प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वर्ष 2036 के ओलंपिक में खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विश्व में पहले से प्रदेश की पहचान धाकड़ किसान और धाकड़ पहलवान की धरती के रूप में बनी हुई है, जिसे यहां के खिलाड़ी आगे और मजबूत करेंगे।
यह विचार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को जिले के द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव-2025 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार व सम्मान प्रदान किए। इस दौरान शूटर गुरजोत सिंह और पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी दिलबाग सिंह हिसार को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सांसद नवीन जिंदल की ओर से प्रकाशित सांसद खेल महोत्सव-2025 की पुस्तिका का भी विमोचन किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.