मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज समस्तीपुर पहुंचेगी। इस दौरान सीएम नीतीश सरायरंजन और जितवारपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल शहर से सटे हाउसिंग बोर्ड मैदान में होगा। सीएम नीतीश सरायगंज में 827 करोड़ की लागत वाली जिले की अलग-अलग विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में करीब 25 स्टॉलों का जायजा लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कालेज कैंपस में एक करोड़ 22 लाख की लागत से नवनिर्मित इम्यूनिटी भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए बने वर्क शॉप, क्लास रूम और छात्र-छात्राओं की ओर से बनाए गए प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे स्टूडेंट से बातचीत भी करेंगे। सरारंजन के बाद जितवारपुर जाएंगे मुख्यमंत्री सरायरंजन के बाद मुख्यमंत्री जितवारपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड मैदान पहुंचेंगे। यहां से वे बूढ़ी गंडक नदी पर राजघाट में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मुक्तापुर मोईन में चल रहे पर्यटन स्थल के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री पिछले वर्ष प्रगति यात्रा के दौरान शिलान्यास किए गए निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। हाउसिंग बोर्ड में करेंगे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हाउसिंग बोर्ड मैदान में ही सरायरंजन से लौटने के बाद मुख्यमंत्री जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करेंगे, जिसके बाद वे सभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल पर करीब 10 हजार लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई। एक जर्मन हैंगर का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जदयू के कार्यकर्ताओं ने भी भव्य तैयारी की है। पहले फेज में इन जिलों में पहुंची समृद्धि यात्रा
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.