नीतीश कुमार के साथ डिप्टी CM सम्राट चौधरी भी थे मौजूद।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार शनिवार को भोजपुर पहुंचे। जगदीशपुर के दुल्हिनगंज गांव में स्थानीय विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की दिवंगत पत्नी उषा सिंह की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस दौरान गांव और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा समेत कई सांसद, मंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही सीएम ने दिवंगत उषा सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में ढांढ़स बंधाया।
सीएम ने कहा कि उषा सिंह का सामाजिक जीवन प्रेरणादायक रहा और उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
CM पहुंचे दुल्हिनगंज गांव।
उषा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
श्रद्धांजलि समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। गांव में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भी उषा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हालांकि नीतीश कुमार कार्यक्रम स्थल पर लगभग दस मिनट ही मौजूद रहे। तय कार्यक्रम के अनुसार श्रद्धांजलि अर्पित करने और परिजनों से मिलने के बाद वहां से रवाना हो गए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.