हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के बंद पड़े घर में घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं। दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, महेंद्र सिंह नेगी निवासी अजितेश विहार राजा गार्डन जगजीतपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 25 दिसंबर को परिवार के साथ यमकेश्वर गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। 31 दिसंबर को उनके पीएसओ प्रवीन कुमार ने फोन कर सूचना दी कि मकान का पिछला दरवाजा खुला हुआ है और चोरी की आशंका है।
सूचना मिलते ही वह परिवार के साथ हरिद्वार लौटे। घर का पिछला गेट खुला था और अलमारियों से नकदी व सोने के जेवर गायब थे। सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदलकर डीवीआर भी चोरी कर ली गई। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.