गुरुग्राम में महिला दोस्त को गोली मारने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
गुरुग्राम में शादी करने से मना करने पर 25 वर्षीय महिला दोस्त को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। महिला एमजी रोड स्थित एक क्लब में काम करती है और नजफगढ़ में पति और बच्चों के साथ रहती थी।
20 दिसंबर को एमजी रोड पर उसे गोली मारी गई। जिसे मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार उर्फ जोंटी (25) और शुभम उर्फ जॉनी (24) निवासी संगम विहार दिल्ली, के रूप में हुई है। उन्हें पुलिस बड़ौत से पकड़ कर लाई है।
गुरुग्राम में महिला दोस्त को गोली मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
क्लब में नौकरी करती थी महिला
पुलिस को दी शिकायत में नजफगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी कल्पना (उम्र-25 वर्ष) गुरुग्राम के एक क्लब में नौकरी करती है। 19 दिसंबर को वह क्लब में नौकरी करने गई थी। रात करीब एक बजे कल्पना का कॉल आया कि उसे तुषार नाम के शख्स ने गोली मार दी है और उसे इलाज के लिए मैक्स अस्पताल लेकर जा रहे हैं।
घर पर आकर किया था झगड़ा
व्यक्ति ने बताया कि करीब एक महीने पहले भी तुषार उनके घर आया था और झगड़ा करके गया था। इसी के चलते उसने कल्पना के पेट में गोली मारकर जानलेवा हमला किया है। शिकायत पर थाना डीएलएफ सेक्टर 29 में केस दर्ज किया गया। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर 40 को सौंपी गई।
छह महीने पहले हुई थी दोस्ती
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी तुषार दिल्ली में किसी निजी कम्पनी में कार्य करता है व आरोपी तुषार की पीड़ित कल्पना से लगभग छह महीने पहले दोस्ती हुई थी और कल्पना से शादी करना चाहता था और पीड़ित कल्पना बार-बार शादी करने से मना कर रही थी।
पहले भी चलाई थी गोली
आरोपी तुषार ने पहले भी पीड़िता महिला के घर पर गोली चलाने को वारदात की थी। वह 19-20 दिसंबर की रात को वह अपने दोस्त शुभम के साथ आया और क्लब में बैठी पीड़ित महिला से शादी करने के लिए पूछा और महिला ने मना कर दिया। जिसके चलते आरोपी ने जान लेने को नीयत से युवती पर पिस्टल से गोली चला कर जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम दिया व वहां से बागपत उत्तर प्रदेश भाग गए थे।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.