Former Vice President Jagdeep Dhakhar Statement : सादुलपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की दाढ़ी पर मजाकिया टिप्पणी का वीडियो वायरल हो गया, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. अभी तक धनखड़ की प्रतिक्रिया नहीं आई है. दरअसल, पूर्व उपराष्ट्रपति सादुलपुर दौरे पर पहुंचे थे और वहां पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां के आवास पर गए थे. इसी दौरान स्वागत करने आए एक व्यक्ति से बातचीत में उन्होंने हंसते हुए कहा.
पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने चूरू में बड़ा बयान दिया.
दरअसल, पूर्व उपराष्ट्रपति सादुलपुर दौरे पर पहुंचे थे और वहां पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां के आवास पर गए थे. इसी दौरान स्वागत करने आए एक व्यक्ति से बातचीत में उन्होंने हंसते हुए कहा कि ‘मैं दाढ़ी वालों को देखते ही डर जाता हूं.’ इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उनका अपना ओएसडी भी अपनी दाढ़ी की वजह से उन्हें डराता है. यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.
हल्के मजाक से शुरू हुई बात, अब बनी चर्चा
बताया जा रहा है कि यह टिप्पणी पूरी तरह हल्के माहौल में कही गई थी. वहां मौजूद लोगों के बीच बातचीत के दौरान धनखड़ ने यह बात मुस्कुराते हुए कही थी. मौके पर मौजूद लोग भी इसे मजाकिया अंदाज में ही ले रहे थे.लेकिन जैसे ही वीडियो बाहर आया, उसके बाद इसे अलग नजरिये से देखा जाने लगा. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे हल्की टिप्पणी बता रहे हैं, तो कुछ इसे गंभीर बयान की तरह पेश कर रहे हैं. इसी वजह से यह वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है.
राजनीतिक गलियारों में भी उठी हलचल
वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी इस पर बात होने लगी है. लोग इस बयान के मायने निकालने में जुट गए हैं. हालांकि, अभी तक इस मामले में धनखड़ की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन यह जरूर साफ है कि सादुलपुर के एक छोटे से कार्यक्रम में कही गई बात अब बड़े स्तर पर चर्चा में आ चुकी है. पूर्व उपराष्ट्रपति का यह दौरा सामान्य मुलाकात का हिस्सा था, जहां वे पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां के घर पहुंचे थे. लेकिन अब उसी मुलाकात से जुड़ा एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में बड़ा मुद्दा बनता दिख रहा है.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.