चूरू के सेहला गांव में सरसों की फसल काट रहे दो किसानों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार सुबह की है, जब फूलाराम (50) और हंसराज (40) अपने खेत में सरसों की कटाई कर रहे थे। अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर खेत के पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मधुमक्खियों को भगाने के लिए आग जलाई और किसानों को किसी तरह गाड़ी में बंद करने की कोशिश की, लेकिन मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। गंभीर हालत में दोनों किसानों को कंबल ओढ़ाकर चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी वार्ड के नर्सिंग ऑफिसर्स ने दोनों किसानों के शरीर से 500 से अधिक मधुमक्खियों के डंक निकाले। फिलहाल, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.