जालंधर के दूरदर्शन एन्क्लेव इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पांच साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान अरविन्दर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में दूरदर्शन एन्क्लेव में रह रहा था। जांच में सामने आया है कि घटना के समय बच्ची की मां नेहा, जो घरों में काम करती है, ड्यूटी पर गई हुई थी।
बच्ची घर पर थी और भूख लगने पर बार-बार खाना मांग रही थी। आरोपी शराब पी रहा था। बच्ची के रोने और बार-बार खाने की मांग से आरोपी परेशान हो गया। आरोपी का शराब पीने का मजा खराब हो रहा था। गुस्से में आकर उसने बच्ची का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी शराब के नशे में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.