निरीक्षण के समय कलेक्टर जमुना भिड़े, एसपी डॉ. राय सिंह नरवरिया, जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इन सभी ने मुख्य सचिव को प्रोजेक्ट की प्रगति, मौजूदा हालात और आगामी चरणों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव अनुराग जैन और उनकी पत्नी ने ओरछा की ऐतिहासिक धरोहरों का भी जायजा लिया। उन्होंने राय प्रवीण महल का भ्रमण कर बुंदेली कला, शिल्प और स्थापत्य की भव्यता की सराहना की। इसके बाद वे प्रसिद्ध ओरछा की छतरियों तक पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय इतिहास और संरक्षण कार्यों की प्रगति को नजदीक से देखा। पर्यटन के लिहाज से विशेष महत्व रखने वाली इन धरोहरों को संरक्षित रखने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने प्रशंसा की।
ये भी पढ़ें- Gwalior News: आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने चीते को कुचला, मादा शावक KG-3 की मौत
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ रामराज लोक प्रोजेक्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे, जिसमें आगे की रणनीति और क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा अपेक्षित है। मुख्य सचिव का यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि ओरछा को धार्मिक-पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.