आज युवा दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय युवा दिवस भारत के युवाओं को प्रेरित करने का खास दिन है। हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर युवा दिवस मनाया जाता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माला पहनाई और राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ रोड शो किया।
#WATCH | Haryana CM Nayab Singh Saini paid tribute to Swami Vivekananda on his birth anniversary in Gurugram. CM garlanded Swami Vivekananda’s statue and extended greetings to the people of the state on National Youth Day.
BJP State President Mohan Lal Badoli, BJP Parliamentary… pic.twitter.com/4QSspWoq7c— ANI (@ANI) January 12, 2026
भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्म के महानायक स्वामी विवेकानंद की जयंती हर साल 12 जनवरी को मनाई जाती है। वे न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उनके विचार, उपदेश और भाषण आज भी लोगों के जीवन में दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.