बिलासपुर रेल मंडल में गर्डर डी-लॉन्चिंग के चलते 6 पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गई है। (फाइल इमेज)
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में 6 पैसेंजर ट्रेनों को 3 दिनों के लिए रद्द किया गया है। समपार फाटक पर गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। 23 से 25 जनवरी तक बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेनें नहीं चलेंगी। इस कारण र
गर्डर डी-लॉन्चिंग के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। 2 गाड़ियां बीच रास्ते ही समाप्त हो जाएगी। इससे पहले बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत के चलते 6 पैसेंजर ट्रेनें 2 दिन के लिए कैंसिल की गई थी।
6 पैसेंजर ट्रेनों को 3 दिनों के लिए रद्द किया गया है।

बीच में रास्ते समाप्त होने वाली गाड़ियां
- 23 और 25 जनवरी को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी और बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
- 23 और 25 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से शुरू होगी और झारसुगड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
जांजगीर नैला-चांपा सेक्शन में होगा काम
बिलासपुर रेल मंडल के जांजगीर नैला-चांपा सेक्शन के बीच 672/27-673/02 किलोमीटर पर समपार फाटक संख्या 343 (खोखसा फाटक) में गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम होगा। इसके लिए ट्रैफिक के साथ पावर ब्लॉक लेकर काम किया जाएगा।
इससे पहले 6 ट्रेनों को किया गया था रद्द
17 और 18 जनवरी को बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन को दो दिन के लिए रद्द किया गया था। इसके चलते रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार-जयरामनगर सेक्शन के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेकर मेंटेनेंस वर्क किया गया था।
……………………….
ट्रेन रद्द होने से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 6 पैसेंजर ट्रेनें 2 दिन कैंसिल:बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा जाने वाले यात्री परेशान होंगे, 19 जनवरी तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

मेंटेनेंस वर्क के चलते 2 दिन 6 मेमू ट्रेनें कैंसिल की गई थी।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत के चलते रेलवे में 2 दिन ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम के चलते छत्तीसगढ़ की 6 पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 17 और 18 जनवरी को बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन दो दिन नहीं चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.