छत्तीसगढ़ में रंगों का त्योहार होली पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पूरा प्रदेश रंग में शराबोर है। हर तरफ उल्लास और उमंग की गूंज सुनाई दे रही है। कई पकवानों की महक से घर और आंगन महक रहे हैं। प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कामना की है कि यह उल्लास, उमंग और आत्मीयता का महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का अवसर है। यह पर्व समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
रंगों की अनुपम छटा, उमंगों की मधुर तरंग और हर्षोल्लास से परिपूर्ण पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/5xHIOSULrZ
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 4, 2026
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली का विशेष महत्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, अहंकार पर विनम्रता की जीत और वैमनस्य पर प्रेम की प्रधानता का संदेश देता है। होली के रंग हमें स्मरण कराते हैं कि विविधताओं से परिपूर्ण हमारे समाज की वास्तविक शक्ति परस्पर विश्वास, अपनत्व और सामूहिक सहयोग में निहित है।
सीएम साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को हर्षोल्लास, संयम और पारंपरिक मर्यादाओं के साथ मनाएँ। प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के साथ भी इस उत्सव की खुशियां साझा करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के रंगों से सजी यह होली छत्तीसगढ़ की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव को और अधिक सुदृढ़ करेगी।
चौक चौराहे पर पुलिस की पैनी नजर
इस दौरान राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 33 जिलों में चौक चौराहों पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिसकर्मी सभी चौक चौराहा पर मुस्तैद है। संवेदनशील क्षेत्रों में जगह-जगह पर नजर रखी जा रही है। हुडदंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। होली की संध्या पर कई निगरानीशुदा बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें थाने में बंद कर रखा है। सीसीटीवी कैमरे से भी अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.