पुसौर ब्लाॅक के सूरजगढ़ पुल क्षेत्र में देर रात के बाद घना कोहरा छा रहा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इस बार कई जगह घना कोहरा देखने को मिल रहा है। रात 1 बजे के बाद सुबह के 8 बजे तक यह स्थिति बनी रहती है।
रायगढ़ और सारंगढ़ जिले के बीच सूरजगढ़ पुल की तस्वीर सामने आई है, जहां कोहरे की वजह से आगे का रास्त साफ नजर नहीं आ रहा है और वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है।
फरसरामपुर के सुनील कुमार ने बताया कि शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा ज्यादा है। इस बार कोहरा ज्यादा छा रहा है, जो सुबह के तकरीबन 8 बजे तक रहता है।
पुसौर ब्लाॅक के सुकुलभठली की तरफ भी सुबह के समय कोहरा रहता है।
सूरजगढ़ पुल के ऊपर घना कोहरा छाने से आगे का रास्ता साफ नजर नहीं आ रहा।
जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी
तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में शुक्रवार से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच जाएगा। जबकि दो दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था।
वहीं तापमान में गिरावट आने के साथ ही शीतलहर की वजह से पहले से अधिक ठंड का असर देखा जा रहा है।
आसमान पर हल्के बादल छाए रहे
गुरुवार को आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। साथ ही हल्की ठंड हवाओं के कारण दोपहर के समय भी ठंड का एहसास है। ऐसे में लोग गरम कपड़ों का सहारा लेते दिखे। रात के समय ठंड से बचने लोग अलाव का सहारा भी ले रहे हैं।

मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार सप्ताह भर तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान है
तापमान में 1-2 डिग्री के बढ़ोतरी का अनुमान
मौसम विभाग के रिकार्ड के शनिवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री और रविवार को 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के बाद भी ठंड का असर तेज है और रविवार को आसमान पर बादल छाए रह सकते है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.