Red Banana Mango: छत्तीसगढ़ में अब बागवान विदेशी आम की किस्मों की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलियन रेड बनाना आम को लाभकारी विकल्प बताया है. केला जैसे लंबे, लाल रंग के इस आम का फल फाइबरलेस और स्वादिष्ट होता है. आइए इनके बारे में पूरी जानकारी जान लेते हैं.
आम की खेती कैसे होती है?
गार्डनिंग एक्सपर्ट हेमलाल पटेल ने बताया कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह किस्म छत्तीसगढ़ के लिए काफी सफल साबित हो रही है. जहां आम की खेती संभव है, वहां इस किस्म को भी आसानी से लगाया जा सकता है. इसकी ग्रोथ काफी तेज होती है और छत्तीसगढ़ की जलवायु इसके लिए पूरी तरह अनुकूल मानी जाती है. बेहतर उत्पादन के लिए इसे जमीन में सीधे रोपण करना चाहिए और रोपाई से पहले उचित विधि को जानना जरूरी है.
उन्होंने बताया कि पौधे से पौधे के बीच 10 से 15 फीट की दूरी रखना चाहिए, ताकि पेड़ों को पर्याप्त जगह मिल सके और वे अच्छे से विकसित हो सकें. पौधरोपण के समय ढाई फीट के गड्ढे में वर्मीकम्पोस्ट, गोबर खाद, सुपर फॉस्फेट जैसे पोषक तत्वों का उपयोग करना लाभदायक रहता है. इसके साथ ही नियमित सिंचाई और समय-समय पर खाद प्रबंधन करने से पौधों की वृद्धि बेहतर होती है.
रोगों और कीटों से बचाव
ऑस्ट्रेलियन रेड बनाना आम में जब फूल आने लगते हैं, तब रोगों और कीटों से बचाव पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होता है. इस दौरान आवश्यकता अनुसार दवाइयों का प्रयोग किया जा सकता है, जिससे फूल और फल सुरक्षित रहें. एक्सपर्ट हेमलाल पटेल ने बताया कि नर्सरी में मौजूद दो साल पुराने पौधों में अभी से फूल आना शुरू हो गया है. हालांकि, शुरुआती अवस्था में सभी फूलों में फल नहीं टिक पाते, लेकिन जैसे-जैसे पौधा बड़ा होता है, वैसे-वैसे फल लगने की क्षमता भी बढ़ जाती है. उन्होंने बताया कि इस किस्म के आम के पौधों में तीन से पांच साल के भीतर भरपूर उत्पादन शुरू हो जाता है. वर्तमान में नर्सरी में उपलब्ध लगभग छह फीट ऊंचाई वाले पौधे की कीमत 1200 रुपये रखी गई है. आकर्षक रंग, बेहतरीन स्वाद और अधिक उत्पादन क्षमता के कारण ऑस्ट्रेलियन रेड बनाना आम छत्तीसगढ़ के किसानों और बागवानों के लिए भविष्य की एक लाभकारी फसल बनकर उभर रही है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.