छतरपुर जिले में ठंड का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसे रविवार सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों में तापमान में 7 डिग्री की स्पष्ट गिरावट आई है,
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बादल पूरी तरह छंट चुके हैं, जिसके चलते आने वाले दो दिनों में ठंड और तेज होने की संभावना है। ठंडी हवाओं के कारण रात और सुबह के समय सिहरन बढ़ेगी।
रविवार को सुबह साफ रहा आसमान रविवार सुबह आसमान पूरी तरह साफ और खुला हुआ नजर आया। धूप खिलने से दिन के समय लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह-शाम ठंड का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम में नमी का स्तर भी काफी अधिक रहा, आज 88 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ गया। वहीं, विजिबिलिटी 1000 मीटर रही, जिससे सुबह के समय हल्की धुंध भी दिखाई दी।
बढ़ती ठंड के मद्देनजर, कामकाजी लोग दिन में भी अंगीठी और अलाव जलाकर काम करते दिखे। जानवर भी अलाव के पास बैठकर ठंड से बचाव करते नजर आए। मौसम विभाग ने नागरिकों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है।
अलाव के पास बैठे मवेशी
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.