पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही के खिलाफ अदालत में आरोप तय कर दिए हैं। अब अदालत में आरोपी के खिलाफ साक्ष्य पेश किए जाएंगे। इस मामले में अगली सुनवाई 13 जनवरी को होगी। इस मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबरदीप सिंह की अदालत में चल रही है।
पानीपत की सीआईए-1 टीम ने 13 मई को ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कैराना निवासी नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। नोमान इलाही को सेक्टर-29 क्षेत्र के फ्लोरा चौक के पास से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को शक था कि नोमान पाकिस्तानी एजेंट इकबाल काना और अन्य के संपर्क में है और सैन्य गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा है। इसके बाद पुलिस ने नोमान को रिमांड पर लेकर 10 दिन तक गहन पूछताछ की थी। उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.