पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी गुरू गोबिंद सिंह युनिवर्सिटी के बारे में बताते हुए।
जालंधर के सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने पंजाब सरकार की शिक्षा नीति की पोल खोलते हुए एक विडियो जारी किया जिसका नाम रखा है चन्नी करदा मसले हल। इस विडियो में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेर ते हुए कहा कि भगवंत मान पंजाब में स्मा
42 एकड़ में लगभग 500 करोड़ रुपए की लागत से बन रही गुरु गोबिंद सिंह स्किल यूनिवर्सिटी 4 साल खंडहर बन रही
पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बताया कि चमकौर साहिब में 42 एकड़ में लगभग 500 करोड़ रुपए की लागत से बन रही गुरु गोबिंद सिंह स्किल यूनिवर्सिटी पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी है। परिसर में तैयार हॉस्टल, लैब्स, क्लासरूम, ऑडिटोरियम और प्रशासनिक भवन अब बदहाल हालत में खड़े हैं। चन्नी ने यूनिवर्सिटी कैंपस का निरीक्षण करते हुए वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस यूनिवर्सिटी पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।
पंजाब के लोगों को 100 करोड़ खर्च,कुत्ते खेल रहे हैं
पंजाब के लोगों को 100 करोड़ खर्च हो चुका है। जिसमें वहा पड़ने वाले छात्रों के लिए होस्ट के साथ सभी बलाक तैयार है। चन्नी ने कहा जिस होस्ट में जहां पंजाब के युवाओं को लेकर आना था आप सराकर ने लेकिन जहां कुत्ती और कत्तूरे खेल रहे है। पंजाब सराकर की ओर से इस संस्थान को चालू करने की ओर कोई ध्यान नहीं ।
लेकिन सरकार की लापरवाही के कारण यह आधुनिक शिक्षा मॉडल अब खंडहर में बदल रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार यह यूनिवर्सिटी स्किल डिवेलपमेंट, हायर एजुकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पाठ्यक्रमों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई जा रही थी। इसके तहत छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण देने की व्यवस्था थी।
चन्नी ने कहा एक साल बाद अगर पंजाब के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को मौका दिया तब पहल के आधर पर चालू करेंगी इसको
चन्नी ने कहा एक साल बाद अगर पंजाब के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को मौका दिया तो यह यूनिवर्सिटी जल्द चालू करेंगे। उन्होंने कहा पंजाब हर वर्ग आम आमदी पार्टी सरकार से दुखी है। पिछने चार दिनों पंजाब में बस ड्राइवर हड़ताल पर उन पर मामले दर्ज कर उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। उनके साथ बैठ कर उनका मसला हल करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मॉडल के अनुसार छात्र सप्ताह में कुछ दिन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते और बाकी दिन संबंधित उद्योगों में प्रशिक्षण प्राप्त करते। इसके अलावा कई विदेशी यूनिवर्सिटियों से समझौते भी पूरे हो चुके थे, जिसके तहत छात्र दो वर्ष पंजाब और दो वर्ष विदेश में पड़ाई कर सकते थे। लेकिन पंजाब सरकार को दिख ही नहीं रहा कि पंजाब युवाओं को रोजगार देने इस युनिवर्सिटी का कतना बड़ा योगदान होना था

42एकड़ में बनने वाली युनिवर्सिटी के बारे में बताते हुए सांसद चरनजीत सिंह चन्नी।
यूनिवर्सिटी के निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री बोले
सरकार विज्ञापन और घोषणाओं में व्यस्त है। लेकिन शिक्षा और युवाओं के भविष्य को गंभीरता से नहीं ले रही। पंजाब में 21 ITI कॉलेजों की बिल्डिंग तैयार खड़ी हैं। लेकिन उन्हें चालू करने की बजाय नई घोषणाएं की जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि जहां यूनिवर्सिटी बनती तो वहां इलाके का आर्थिक और सामाजिक विकास तेजी से होता है।
पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि इस यूनिवर्सिटी को जल्द शुरू नहीं किया गया,तो यह पंजाब के युवाओं का अधिकार छीनने के बराबर होगा। पंजाब के युवाओं को स्किल आधारित अंतरराष्ट्रीय मानकों की शिक्षा मिलनी चाहिए। सरकार को राजनीति छोड़ कर शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देनी चाहिए, वरना जनता इसका जवाब देगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.