Last Updated:
lunar eclipse 2026: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन इस साल ग्रहण लगने जा रहा है. ग्रहण के ठीक 9 घंटे पहले सूतक का लग जाता है सूतक काल के बाद कई चीजों की मनाही होती है. इसलिए सूतक काल लगने से पहले ही पूर्णिमा का सारे कार्य निपटा लें. आखिर इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं इन सारे सवालों का जवाब जानते है देवघर के ज्योतिषाचार्य जी से?
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि के दिन ही साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा. हालांकि, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च से शाम 05 बजकर 55 मिनट से हो जाएगा और समापन अगले दिन यानी 03 मार्च संध्या 05 बजकर 11 मिनट मे होगा. ऐसे में जो लोग पूर्णिमा का विशेष पूजन, कथा या धार्मिक अनुष्ठान करना चाहते हैं, वे 2 मार्च की संध्या में ही अपना कार्यक्रम पूरा कर सकते हैं.
ग्रहण के ठीक 09 घंटे पहले लगेगा सूतक
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, चंद्र ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. सूतक काल में पूजा-पाठ, मूर्ति स्पर्श और कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है. इसलिए अगर कोई व्यक्ति 3 मार्च को ही पूजा या सत्यनारायण कथा करना चाहता है, तो उसे सुबह 8 बजे से पहले स्नान, दान और कथा का आयोजन कर लेना चाहिए. जैसे ही सूतक काल शुरू हो, उसके बाद कोई भी नया या शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिए.
ग्रहण के दौरान क्या करें?
ग्रहण काल में भगवान का ध्यान, मंत्रों का जाप और भजन-कीर्तन करना शुभ माना जाता है. इस समय घर में शांत वातावरण बनाए रखें और मन को सकारात्मक रखें. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करके घर की सफाई करें और जरूरतमंदों को दान दें.
ग्रहण के दौरान क्या न करें?
सूतक काल लगते ही पूजा-पाठ बंद कर देना चाहिए. कोई भी नया काम शुरू न करें. मांस, मदिरा या तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल न करें. गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और नुकीली वस्तुओं के प्रयोग से बचना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे नकारात्मक प्रभाव से बचाव होता है. इस प्रकार, साल 2026 की फाल्गुन पूर्णिमा धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रहेगी. सही समय का ध्यान रखकर यदि पूजा-पाठ और दान-पुण्य किया जाए, तो इसका शुभ फल प्राप्त हो सकता है. इसलिए घबराने की बजाय सही जानकारी लेकर ही अपने धार्मिक कार्यों की योजना बनाएं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.