सीसीटीवी में कैद आरोपी चाकू से वार करते हुए।
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 क्लब के बाहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर रहा है। बचने की कोशिश में युवक नीचे गिर जाते है, लेकिन आरोपी तब भी उन पर लगातार वारदात करता जाता है।
युवक बचाने की गुहार लगाते हैं, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं आया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो जाता है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शुरूआती जांच में फूलों की बिक्री को लेकर हुआ विवाद सामने आया है।
राहुल पर चाकू से हमला करते हमलवार।
फूल बेचने को लेकर हुआ विवाद घायलों की पहचान 26 बापूधाम कॉलोनी निवासी राहुल और उसके भाई हनी के रूप में हुई। पुलिस को दिए बयानों में हनी ने बताया कि मलोया कॉलोनी निवासी इमरान उनके पास फूल बेचने आता था। शुक्रवार रात इमरान से उन्होंने वहां फूल न लाने को कहा। मना करने पर इमरान ने पहले राहुल पर चाकू से हमला किया। बीच-बचाव करने आए हनी पर भी चाकू से वार कर दिया।
खून से लथपथ दोनों भाई काफी देर तड़पे हमले के बाद दोनों भाई खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। घायल भाइयों ने मदद के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन रात का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी। इसके बाद आरोपी इमरान वहां से फरार हो गया। दोनों भाई खून से लथपथ काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे।
मदद के लिए चिल्लाए, कोई नहीं आया पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि इमरान के साथ एक और युवक भी मौजूद था और दोनों ने मिलकर चाकू से हमला किया। बचने के लिए राहुल और हनी जोर-जोर से आवाज लगा रहे थे कि उन्हें बचा लो, लेकिन आसपास कोई भी मौजूद नहीं था। इस दौरान सड़क पर केवल कुछ वाहन आते-जाते नजर आ रहे थे, लेकिन कोई मदद को नहीं आया।
एक युवक की हालत गंभीर, दूसरे को मिली छुट्टी इसके बाद आए आसपास के लोगों ने उन्हें सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां राहुल की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। हनी को इलाज के बाद अगले दिन छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों से मामले की जानकारी ली। साथ ही वारदात स्थल का निरीक्षण भी किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.