करनाल जिले के इन्द्री थाना क्षेत्र के एक गांव की 26 वर्षीय युवती के संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होनें पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के पिता ने इन्द्री थाना में दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी चंडीगढ़ में ट्रेजरी डिपार्टमेंट में सर्विस करती है। 2 फरवरी को भी वह रोज की तरह ड्यूटी पर गई थी, लेकिन शाम तक अपने क्वार्टर में नहीं लौटी। जब परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला। परिजनों को युवक पर शक पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की तरफ से न तो कोई मैसेज आया और न ही कोई फोन कॉल। परिजनों ने राजेंद्र नाम के एक युवक पर शक जताया है। शिकायत में कहा गया है कि युवक पहले भी बेटी को परेशान कर चुका है। घटना के बाद से उसका मोबाइल नंबर भी बंद है, जिससे शक और गहरा गया है। परिजनों को आशंका है कि युवक हमारी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया शिकायत मिलने पर इन्द्री थाना में केस दर्ज किया गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही उसे बरामद करने के प्रयास तेज किए गए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.