सेक्टर 52 में घर पर पत्थर मारते हुए।
चंडीगढ़ के सेक्टर 52 में बच्चों के बीच खेल-खेल में हुई मामूली कहासुनी देर रात हिंसक झगड़े में बदल गई। बच्चों के विवाद के बाद एक पक्ष के परिजन अपने कई साथियों के साथ दूसरे बच्चे के घर पहुंच गए और जमकर पत्थरबाजी की। इस हमले में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा
हाथों में पत्थर लेकर आते हुए।
खेल के दौरान हुआ बच्चों का झगड़ा
सेक्टर 61 चौकी पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 52 निवासी रोशन ने बताया कि उनका बच्चा मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। यह बात जब दूसरे पक्ष के परिजनों तक पहुंची, तो मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया।
देर रात दूसरे पक्ष के परिजन अपने 7 से 8 साथियों के साथ रोशन के घर के बाहर पहुंचे और पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। पहले घर को निशाना बनाया गया और इसके बाद बाहर खड़ी एक्टिवा पर पत्थर मारे गए, जिससे एक्टिवा को भारी नुकसान पहुंचा।

एक्टिवा पर पत्थर मारते शरारती तत्व।
CCTV में साफ दिखे हमलावर
यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि 7 से 8 युवक हाथों में पत्थर लेकर आते हैं, पहले घर पर पथराव करते हैं और फिर एक्टिवा को नुकसान पहुंचाने के बाद मौके से फरार हो जाते हैं। सीसीटीवी में सभी के चेहरे स्पष्ट नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो गालियां भी निकाल रहे थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.