आराेपियो को पकडऩे के बाद पुलिस ने लगाई झुग्गी में आग।
चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी वारदात के बाद हाउसिंग बोर्ड के पीछे बने घने जंगल में बनी झुग्गी में छिप जाते थे। झुग्गी के आसपास करीब 20 खतरनाक कुत्ते छोड़े गए थे, ताकि कोई अ
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफजल उर्फ शालू और मोहम्मद सहदमान उर्फ साधु के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी।
ऐसे हुआ खुलासा
मनीमाजरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि स्नेचिंग की घटनाओं के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग जाते हैं। जांच के दौरान पुलिस को जंगल के अंदर एक झुग्गी का पता चला, जहां दोनों आरोपी छिपते थे। झुग्गी में एक बाबा रहता था और उसके आसपास बड़ी संख्या में खतरनाक कुत्ते थे, जो किसी को भी पास नहीं आने देते थे।
जब पुलिस टीम झुग्गी के पास पहुंची तो कुत्ते भौंकते हुए पुलिस की ओर दौड़ पड़े। हालात को देखते हुए पुलिस ने नगर निगम चंडीगढ़ की टीम को बुलाया। निगम की स्पेशल डॉग कंट्रोल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुत्तों को काबू में किया।
कुत्तों को काबू में लेने के बाद पुलिस ने झुग्गी में आग लगाकर उसे नष्ट कर दिया, ताकि भविष्य में कोई आरोपी यहां छिपकर वारदात न कर सके। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस झुग्गी में जाकर छिपते थे आरोपी।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी मनीमाजरा के लाइट प्वाइंट और सड़कों पर ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे, जो देर रात पैदल चल रहे होते या रुककर किसी का इंतजार कर रहे होते थे। आरोपी पहले मारपीट करते, फिर पैसे और मोबाइल छीनकर जंगल की ओर फरार हो जाते थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.