पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग की गई, घटना के बाद पुलिस मौके पर जांच करती हुई।
चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में देर शाम करीब 5 बजे फायरिंग कर दी गई। सोपू (SOPU) लीडर जशनदीप सिंह पार्किंग में खड़े थे, इसी दौरान दो युवक स्कूटी पर आए, उन्होंने आते ही फायरिंग की दी।
इसके बाद जशनदीप सिंह खुद को बचाने के लिए वहां से भाग गए। इस दौरान आरोपियों ने दो राउंड गोलियां चलाईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोलियों के दो खाली खोल बरामद किए।
जानकारी के अनुसार, सोमवार से यूनिवर्सिटी में नाइट स्टार का आयोजन चल रहा है। जिसमें बुधवार को पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज का शो होना है। डीएसपी दलबीर ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना के बाद मौके पर जुटे लोग।
एक साल पहले मासूम शर्मा के शो में मर्डर हुआ था
मार्च 2025 में पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान हमलावरों ने चाकू मारकर 4 छात्रों को घायल कर दिया। जिनमें से एक छात्र की मौत हो गई।
मरने वाला छात्र आदित्य ठाकुर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। वह PU में टीचर्स ट्रेनिंग का सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। मामले में सेक्टर 11 थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था। इस हत्या से जुड़े अब 3 वीडियो भी सामने थे।
हालांकि इस घटना के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्टार नाइट करवाने से मना कर दिया था। काफी दिनों तक यह विवाद चला, उसके बाद फिर से सतेंद्र सरताज को अब बुलाया गया है।

डीएसपी दलबीर जानकारी देते हुए।
खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.