चंडीगढ़ के गांव मलोया में नाबालिग बाइक सवार की टक्कर से दो युवक घायल।
चंडीगढ़ के गांव मलोया स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने सड़क पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक चला रहे एक नाबालिग ने सामने से आ रही दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक अभिषेक और सोनू घायल हो गए। दोनों मलोया कॉलोनी के
एक्सीडेंट के बाद वहां पर काफी देर तक वाहनों का जाम लगा रहा, जिसके चलते वहां से गुजर रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने जाम खुलवाया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
मौके पर पहुंची पुलिस की पीसीआर।
हादसे के बाद मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में पीसीआर मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एम्बुलेंस मौके पर तब पहुंची जब घायल पहले ही अस्पताल ले जाए जा चुके थे।

घटना के बाद राहगीर रूककर देखते हुए।
नही पहना था नाबालिग ने हैल्मेट
मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने बताया कि अभिषेक और सोनू किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक, जिसे एक नाबालिग चला रहा था और जिसने हेलमेट भी नहीं पहना था, ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और नाबालिग बाइक सवार से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर लेट पहुंची एंबुलेस।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.