चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की ओर से आयोजित किया जाने वाला जनता दरबार आज 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यह जनता दरबार पहले 31 जनवरी को होना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते इसे आगे टाल दिया गया था। आज होने वाला जनता दरबार शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक चलेगा। जनसुनवाई का स्थान पहले की तरह डड्डूमाजरा स्थित कम्युनिटी सेंटर ही रहेगा। इस जनता दरबार में केवल डड्डूमाजरा और धनास क्षेत्र के निवासियों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इस जनता दरबार से डड्डूमाजरा और धनास क्षेत्र के लोगों को अपने इलाके के नजदीक ही समस्याएं रखने और समाधान पाने की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीसी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारी रहेंगे मौजूद जनता दरबार के दौरान डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। क्षेत्र के लोग सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन से जुड़ी अपनी शिकायतें सीधे प्रशासक के सामने रख सकेंगे। प्रशासक शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश देंगे। हर बुधवार को जनसुनवाई इससे पहले भी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया हर बुधवार को चंडीगढ़ सचिवालय में आम लोगों से मिलकर उनकी शिकायतें सुनते हैं। उन्होंने डीसी और एसएसपी को भी निर्देश दिए हैं कि वे सप्ताह में एक दिन अपने समय का कम से कम एक घंटा आम लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जरूर निर्धारित करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.