चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने के बाद आयोजकों व अन्य खिलाड़ियों के साथ संदीप कुमार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के भीम अवॉर्डी एथलीट संदीप कुमार ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन करते हुए चंडीगढ़ में आयोजित 13वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 22 फरवरी तक सुखना लेक में एथलेटिक्स फेड
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से कुल 279 एथलीट भाग ले रहे हैं, जिनमें हरियाणा से 36 खिलाड़ियों का दल शामिल है। इनमें 20 पुरुष और 16 महिला एथलीट शामिल हैं, जो अलग-अलग वर्गों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
संदीप कुमार की फाइल फोटो
3 घंटे 11 मिनट 18 सेकेंड में जीता रजत
मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ के अनुसार, प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग फुल मैराथन रेस वॉक इवेंट में संदीप कुमार ने 3 घंटे 11 मिनट 18 सेकेंड का समय निकालकर रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी रामबाबू ने 3 घंटे 09 मिनट 17 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि तेलंगाना के रेशम मिधुन ने 3 घंटे 12 मिनट 11 सेकेंड के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।
कई कीर्तिमान बनाए
संदीप कुमार इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। उन्होंने 10 किलोमीटर रेस वॉक में 38 मिनट 49 सेकेंड का समय देकर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था, जबकि 50 किलोमीटर रेस वॉक में 3 घंटे 55 मिनट 59 सेकेंड के साथ भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2015 में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
जीत चुके कॉमनवेल्थ गेम्स
महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि संदीप कुमार ने रियो ओलम्पिक 2016 में 34वां और टोक्यो ओलम्पिक 2020 में 23वां स्थान प्राप्त किया था। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स हरियाणा के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.