पंजाब यूनिवर्सिटी के परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी स्टाफ को बढ़ा मेहनताना नहीं मिलेगा।
पंजाब यूनिवर्सिटी और इससे एफिलिएटेड कॉलेजों में परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी देने वाले सुपरिंटेंडेंट, क्लर्क और इलेक्ट्रीशियन के मेहनताने में 20 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को बोर्ड ऑफ फाइनांस की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि, यह बढ़ा हुआ मेहनताना
बोर्ड ऑफ फाइनांस की बैठक में एग्जाम ड्यूटी में लगे शिक्षकों सहित सभी कैटेगरी के लिए संशोधित मेहनताने पर मोहर लगा दी गई है। लेकिन परीक्षा केंद्रों के संचालन से जुड़े सुपरिंटेंडेंट, क्लर्क और अन्य नॉन-टीचिंग स्टाफ को बढ़ा हुआ मेहनताना मई 2026 में होने वाली परीक्षाओं से लागू होगा, जबकि टीचिंग स्टाफ को यह लाभ दिसंबर माह की परीक्षाओं से मिलेगा।
हर साल ढाई लाख छात्र देते हैं परीक्षा
जानकारी के अनुसार, पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से हर साल पंजाब और चंडीगढ़ के करीब 200 एफिलिएटिड कॉलेजों के लगभग 2 से 2.5 लाख छात्र परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इसके लिए पंजाब के विभिन्न शहरों और चंडीगढ़ में सैकड़ों कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं।
इन परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग स्क्वायड, सीनियर और जूनियर सुपरिंटेंडेंट, चीफ को-ऑर्डिनेटर प्रिंसिपल, सीईटी और पीजी परीक्षाओं के लिए सेंटर सुपरिंटेंडेंट सहित कई स्तरों पर ड्यूटी लगाई जाती है। इन्हीं सभी के मेहनताने में संशोधन को लेकर पीयू प्रबंधन की ओर से बोर्ड ऑफ फाइनांस में एजेंडा रखा गया था।
टीचिंग स्टाफ का बढ़ा हुआ प्रस्तावित मेहनताना
- चीफ को-ऑर्डिनेटर प्रिंसिपल (चार परीक्षा केंद्र): पहले 4500 रुपए, अब 6500 रुपए
- चार एग्जामिनेशन सेंटर को-ऑर्डिनेटर (सीनियर टीचर): पहले 3500 रुपए, अब 5500 रुपए
- कुछ कैटेगरी में प्रस्तावित रेट 8000 रुपए तक
नॉन-टीचिंग स्टाफ का मेहनताना (फाइनल परीक्षाओं से लागू)
- सेंटर सुपरिंटेंडेंट: 400 से बढ़ाकर 600 रुपए
- डिप्टी सुपरिंटेंडेंट: 350 से 500 रुपए
- असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट: 300 से 450 रुपए
- सेंटर क्लर्क: 250 से 350 रुपए
- इलेक्ट्रीशियन: 150 रुपए प्रति दिन
इसके अलावा, एक सेंटर क्लर्क की ड्यूटी के लिए 250 रुपए प्रति सत्र, 350 रुपए प्रति सत्र और क्लर्क टू चीफ को-ऑर्डिनेटर के लिए 250 रुपए निर्धारित किए गए हैं। पहले यह राशि 250 रुपए प्रति सत्र थी, जिसे बढ़ाकर 350 रुपए प्रति सत्र किया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.