चंडीगढ़ से गायब हुए दो बच्चों की फाइल फोटो
चंडीगढ़ में घर के बाहर खेल रहे दो बच्चे गायब हो गए। कुछ देर बाद बच्चे नहीं दिखे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी गई। इनमें एक आठ साल का और दूसरा 12 साल का है। 24 घंटे बाद भी अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिवार को अभी तक किस
पुलिस की तरफ से रात को ही टीमें बनाकर सभी जगहों पर तलाश की गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने पंजाब और अन्य पड़ोसी जिलों को इस बारे में अपडेट साझा किया है, ताकि बच्चों का पता लगाया जा सके।
एक तीसरी में पढ़ता व इकलौत है
पुलिस के मुताबिक, इसमें इशांत नौ साल का है, जबकि आयुष 12 साल का है। एक कक्षा तीसरी में पढ़ता है, जबकि दूसरा स्कूल नहीं जाता है। दोनों ही घर के बाहर खेल रहे थे, इसके बाद गायब हो गए। दोनों बच्चों के परिवार प्राइवेट जॉब करते हैं। पहले परिवारों ने अपने स्तर पर इसकी पड़ताल की, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और तलाश शुरू की गई।
बस स्टैंड से लेकर जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
मौली जागरा थाने के एसएचओ हरि ओम शर्मा ने बताया कि जैसे ही मामला उनके पास पहुंचा, उन्होंने तुरंत तीन टीमें गठित कर दीं। बच्चों की तलाश में पूरी रात टीमें सर्च करती रहीं। इस दौरान सबसे पहले बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट को कवर किया गया। जब वहां से कोई सुराग नहीं लगा,
तो टीमों ने सभी अस्पतालों, धार्मिक स्थलों, खाली पड़े मकानों और पुरानी इमारतों की पड़ताल की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने बताया कि एक टीम अभी भी सर्च में लगी हुई है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चे खेलते-खेलते कहीं निकल गए होंगे और जल्द ही वापस आ जाएंगे।
निकटवर्ती गांवों में मुनादी भी करवाई गई
पुलिस की तरफ से बताया गया कि सर्च ऑपरेशन जारी है और परिवारों को किसी तरह की कोई कॉल नहीं आई है। वहीं, पुलिस ने आसपास के कई गांवों में मुनादी भी करवाई है, ताकि अगर किसी ने बच्चों को किसी इलाके में देखा हो तो उनके बारे में जानकारी मिल सके।
हालांकि जानकारों का कहना है कि इन दिनों सभा के दिन चल रहे हैं और जगह-जगह लंगर आदि चल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बच्चों को रात में खाने-पीने की सुविधा मिल गई होगी। पुलिस ने कहा कि कोशिश यही है कि जल्द से जल्द बच्चों को तलाश कर परिजनों को सौंपा जाए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.