हरियाणा के पंचकूला पुलिस ने व्यवसायी की फॉर्च्यूनर से 2 लाख 20 हजार की चोरी 24 घंटे में सुलझाई. आरोपी ड्राइवर राजीव गिरफ्तार, पूरी राशि बरामद. सुनील कुमार और कर्मजीत सिंह ने जांच की. आरोपी चालक ने नकली चाबी बनाई थी और उससे वह गाड़ी का लॉक खोल लेता था और पैसे चुराता था.
शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपने व्यवसाय के सिलसिले में अक्सर अपनी फॉर्च्यूनर कार में नकदी रखते हैं.
एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि 21 फरवरी को सेक्टर-2 पुलिस चौकी में एक व्यवसायी ने शिकायत दर्ज कराई थी.
शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपने व्यवसाय के सिलसिले में अक्सर अपनी फॉर्च्यूनर कार में नकदी रखते हैं. 16 फरवरी को उनकी गाड़ी में करीब 3 लाख रुपये रखे हुए थे, लेकिन 17 फरवरी की सुबह जब उन्होंने चेक किया तो उसमें से 1 लाख 70 हजार रुपये गायब थे. इसके अगले दिन फिर से गाड़ी से 50 हजार रुपये की चोरी हुई. इस तरह आरोपी ने कार से कुल 2 लाख 20 हजार नकदी चोरी की. सेक्टर-5 थाना में इस संबंध में चोरी का मामला दर्ज किया गया.
एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के इंचार्ज सुनील कुमार और जांच अधिकारी एएसआई कर्मजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने जब तकनीकी साक्ष्यों और परिस्थितियों की जांच की, तो शक की सुई व्यवसायी के 45 वर्षीय ड्राइवर राजीव पर टिकी. चालक राजीव मूल रूप से रोहतक के कन्हेली का रहने वाला है और वर्तमान में पंचकूला के सेक्टर-2 में ही रह रहा था. पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजीव को दबोच लिया. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने विश्वासघात करते हुए गाड़ी के रिमोट की एक डुप्लीकेट कॉपी बनवाई थी, जिसकी मदद से वह मौका पाकर गाड़ी खोलता और पैसे चोरी कर लेता था. पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पूरे 2 लाख 20 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं.
आरोपी ने शिकायतकर्ता के भरोसे का फायदा उठाते हुए बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया.
आरोपी ने शिकायतकर्ता के भरोसे का फायदा उठाते हुए बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया, लेकिन हमारी क्राइम यूनिट ने त्वरित कार्रवाई के जरिए आरोपी को भागने का मौका नहीं दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने शत-प्रतिशत रिकवरी सुनिश्चित की है. हम नागरिकों से भी अपील करते हैं कि अपने घरेलू सहायकों या चालकों पर आंख मूंदकर विश्वास न करे साथ ही पुलिस वेरिफिकेशन भी अवश्य कराएं.
About the Author

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.