प्रेमी को तलाशते हुए 21 वर्षीय गर्भवती मनीषा कुमारी हरियाणा से 1200 किलोमीटर दूर दरभंगा पहुंच गई. पीड़िता ने सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी अजीत शर्मा और उसके परिवार पर धोखा, शोषण व गर्भपात के दबाव जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.
अजीत के घरवालों ने मनीषा को भगा दिया
गर्भ ठहरने पर अजीत ने जबरन गर्भपात का दबाव बनाया और 7 माह की गर्भावस्था में उसे छोड़कर भाग आया. आठ महीने की प्रेग्नेंट अवस्था में जब वह कटका गांव पहुंची, तो अजीत व उसके परिजनों ने उसे पत्नी-बहू मानने से इंकार कर भगा दिया. पीड़िता की लिखित शिकायत पर सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 353/25 दर्ज कर ली गई है. जांच की पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
मनीषा ने बताई अजीत के संग अफेयर वाली कहानी
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मनीषा की शादी साल 2022 में दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका गांव के रहने वाले रितेश ठाकुर से हुई थी. लेकिन बाद में उसका अफेयर उसके अपने पति के दोस्त अजित शर्मा के साथ हो गया, जिसके बाद रितेश ने तलाक दे दिया और वह अजित के साथ रहने लगी. मनीषा ने बताया कि वह जिस कंपनी में काम करती थी. वह अपनी पूरी सैलरी अजीत को दे देती थी. अजीत ने उससे कहा कि उसने कुछ पैसे लोन लिए हैं, उसके लिए पैसों की जरुरत होगी. उसकी और अजीत की सैलरी 14-14 हजार रुपये थी. अजीत टाइम पर घर आ जाता था. लेकिन वह घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए ओवर टाइम करती थी.
मनीषा ने की एक्शन की मांग
इस बीच वह प्रेग्नेंट हुई. 15 सितंबर 2025 को अजीत उसे छोड़कर दरभंगा के कटका आ गया. एक महीने बाद खुद अजीत ने मैसेंजर पर कॉल किया और कहा कि वह दूसरी शादी कर रहा है. फिर वह 2 नवंबर को अजीत शर्मा के घर पहुंची. सरपंच और मुखिया से बात की. लेकिन अजीत के घरवालों ने उसे निकाल दिया. इसके बाद 1 दिसंबर और 8 दिसंबर को थाना गई और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. उर्मिला ने बताया कि उसकी पहली मांग है कि किसी तरह से उसका घर बस जाए. अगर ऐसा नहीं होता है तो अजीत और उसके परिवार वालों को एक्शन हो.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.