हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सोमवीर मोटा अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत आ रहा है. एसटीएफ रोहतक टीम ने काला जठेड़ी गैंग के खासमखास को यूएस से डिपोर्ट किया है. गैंगस्टर सोमवीर के खिलाफ 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं. बताया जाता है कि सोमवीर अपराधी अनिल चिप्पी का भाई है.
गैंगस्टर सोमवीर मोटा आ रहा भारत.
लंबे समय से फरार था सोमवीर मोटा
सोमवीर मोटा हत्या और हथियारों के उपयोग से संबंधित अपराधों के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा वांछित था. उसे 10 फरवरी, 2026 को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया है और हरियाणा पुलिस ने उसकी हिरासत अपने हाथ में ले ली है. इससे पहले, सीबीआई ने हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर 11 फरवरी, 2025 को इंटरपोल के माध्यम से सोमवीर मोटा के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था. सीबीआई ने सोमवीर मोटा का पता लगाने और उसे भारत प्रत्यर्पित करने के लिए एनसीबी वाशिंगटन के साथ कोआर्डिनेशन किया.
इंटरपोल से 150 वांछित अपराधी लाए गए वापस
इंटरपोल द्वारा प्रकाशित रेड नोटिस वांछित भगोड़ों का पता लगाने के लिए विश्व स्तर पर सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजे जाते हैं. भारत में इंटरपोल के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में सीबीआई, इंटरपोल चैनलों के माध्यम से सहायता के लिए भारतपोल के माध्यम से भारत की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है. इंटरपोल के माध्यम से समन्वय स्थापित करके पिछले कुछ वर्षों में 150 से अधिक वांछित अपराधियों को वापस लाया गया है.
कैसे काम करता है इंटरपोल
गौरतलब है कि इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस विश्वभर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को प्रसारित किया जाता है, ताकि वांछित अपराधियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके. भारत में सीबीआई, इंटरपोल की राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (NCB) के रूप में कार्य करती है और ‘भारतपोल’ (BHARATPOL) प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश की विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करती है. पिछले कुछ वर्षों में इंटरपोल चैनलों के माध्यम से समन्वय करते हुए 150 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया जा चुका है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.