चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय की ऊपरी मंजिल से एक कर्मचारी ने कूदकर जान दे दी. वह एक आईएएएस अफसर के दफ्तर में तैनात था. कारणों का पता नहीं चला है. फिलहाल, चंडीगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है.
पंजाब एंव हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से बड़ी खबर है.
बताया जा रहा है कि यह कर्मचारी एक आईएएएस अफसर के दफ्तर में तैनात था. घटना के बाद की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें कर्मचारी नीचे घिरा हुआ है और अफरा तफरी के बीच सुरक्षा कर्मचारी राहत और बचाल के लिए आवाज लग रहा है. उधर, मृतक की पहचान हो गई है और बताया जा रहा है कि मृतक गणेश दास अरोड़ा सचिवालय में स्पेशल सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे. उनकी रिटायरमेंट के मात्र 5 महीने बचे थे.
पहले भी की थी कूदने की कोशिश
अब तक मिली जानकारी में पता चला है कि उन्होंने छठी मंजिल से छलांग लगाई थी. उधर, लिस ने शव कब्जे में लेकर सेक्टर 16 स्थित सिविल अस्पताल भिजवा दिया है. 15 दिन पहले भी उन्होंने छत से कूदने की कोशिश की थी, तब लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था. गणेश दास अरोड़ा की इसी साल अक्टूबर में रिटायरमेंट थी और इनकी पत्नी गवर्नर हाउस में तैनात हैं. अभी उनकी तरफ से इस घटना पर कोई बयान सामने नहीं आया है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.