Punjab Operation Lotus: पंजाब के संगरूर से नरिंदर कौर भराज ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी पर ऑपरेशन लोटस और टिकट ऑफर का आरोप लगाया, सैनी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया. पंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासत गरमाई. हालांकि, सीएम ने कहा कि वह विधायक को जानते तक नहीं हैं.
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी पर पंजाब की आम आदमी पार्टी की महिला विधायक ने बड़ा आरोप लगाय़ा है.
दरअसल, पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव होंगे और अब इससे पहले सियासत गरमा गई है. आम आदमी पार्टी की संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पर बंद कमरे में मीटिंग और टिकट ऑफर का आरोप गया. आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू और संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज ने बीजेपी पंजाब में उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है.
संगरूर से आप विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि हरियाणा के सीएम ने उन्हें बंद कमरे में मुलाकात का न्योता दिया था. उन्हें पंजाब की अगली राजनीति पर चर्चा करने और बीजेपी की ओर से संगरूर से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया. हालांकि, विधायक ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया. नरिंदर कौर भराज ने कहा कि जिस तरह पूरे देश में ऑपरेशन लोटस की चर्चा है, उसी तर्ज पर हरियाणा के सीएम ने मुझसे संपर्क किया. उन्होंने मुझे बंद कमरे में मीटिंग का प्रपोजल दिया ताकि पंजाब में बीजेपी की अगली रणनीति पर बात हो सके, लेकिन मैंने इनकार कर दिया.
इससे पहले भी सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि BJP सरकार गिराने की कोशिश कर रही है. उस वक्त भी कुछ विधायकों ने ऐसे ही बयान दिए थे. इसको लेकर डीजीपी को शिकायत तक दी गई थी.
विधायक खरीदने के आरोप बेबुनियादः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
इस मामले को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक खरीदने के आरोपों को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि जिस विधायक ने आरोप लगाया, उसे मैं जानता तक नहीं, पंजाब की जनता जवाब देगी. उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भाजपा सरकार बनेगी तो गैंगस्टरवाद खत्म होगा. न्यूज18 से बातचीत में सीएम ने कहा कि रात को उन्हें आरोपों के बारे में पता चला. ये आरोप गलत और निराधार है. साथ ही बताया कि हाल ही में तो सीएम पंजाब उन्हें मिले थे. मुझे वहां के लोग बुलाते हैं और मुझे कोई बुलाता है तो जाता हूं. पंजाब पश्चिम बंगाल थोड़ी ना है. पंजाब, मेरा घर है. मेंने किसी को कोई आफर नहीं दिया है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.