चंडीगढ़ में केबल और ब्रॉडबैंड सर्विस की फ्रेंचाइजी में पार्टनर बनाकर लाखों ठगे।
चंडीगढ़ में केबल और ब्रॉडबैंड सर्विस की फ्रेंचाइजी में पार्टनर बनाने और मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर 30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को केबल नेटवर्क का मालिक और ब्रॉडबैंड सर्विस का फ्रेंचाइजी बताकर एक व्यक्ति से बड़ी रकम निव
20 साल की जान-पहचान का फायदा उठाया
सेक्टर-51 निवासी परमिंदर सिंह गिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-20 निवासी अमित कपूर को पिछले करीब 20 सालों से जानते हैं। नवंबर 2020 में अमित ने उनसे संपर्क कर बताया कि वह शिवम केबल नेटवर्क के नाम से केबल नेटवर्क का कारोबार कर रहा है और उसी का मालिक है। उसने कहा कि कारोबार को अलग-अलग सेक्टरों में बढ़ाने के लिए पैसों की जरूरत है और साथ ही उसके पास नेट प्लस ब्रॉडबैंड सर्विस की फ्रेंचाइजी भी है।
ने पहले उधार मांगे फिर नहीं लौटाए पैसे।
आरोपी ने शुरुआत में सात लाख रुपए उधार मांगे और दो महीने में लौटाने का भरोसा दिया। इसके बाद 13 फरवरी 2021 को फिर सात लाख और 22 फरवरी 2021 को 8 लाख 60 हजार रुपए ले लिए। इस तरह कुल 21 लाख 90 हजार रुपए आरोपी के पास चले गए। बाद में उसने बिजनेस में पार्टनर बनाने का ऑफर दिया और कहा कि बराबर हिस्सेदारी होगी तथा हर महीने एक लाख रुपए तक मुनाफा मिलेगा।
हर महीने मुनाफा दिया, फिर अचानक बंद
परमिंदर सिंह गिल के मुताबिक, अमित ने एक महीने के लिए 2.2 लाख रुपए की और वित्तीय मदद मांगी, जो उन्होंने दे दी। इसके बाद मार्च 2023 तक आरोपी हर महीने करीब 70 हजार रुपए मुनाफे के तौर पर देता रहा। लेकिन जब उसने आगे 20 लाख रुपए और मांगने शुरू किए और इनकार किया गया, तो मुनाफा देना पूरी तरह बंद कर दिया।
जांच में खुला पूरा फर्जीवाड़ा पैसे और मुनाफा बंद होने पर जब शिकायतकर्ता ने पड़ताल की तो पता चला कि अमित न तो किसी केबल नेटवर्क का मालिक है और न ही नेट प्लस या किसी अन्य ब्रॉडबैंड सर्विस की फ्रैंचाइजी उसके नाम पर है। जांच में यह भी सामने आया कि शिवम केबल नेटवर्क की मालिक उसकी मां वीना कपूर हैं। यानी आरोपी ने खुद को मालिक और फ्रेंचाइजी बताकर करीब 30 लाख रुपए की ठगी की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.