चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी अब दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु की तर्ज पर VVIPs और गणमान्य लोगों के लिए विशेष ‘सेरेमोनियल लाउंज’ शुरू होगा। जिससे वह बिना किसी परेशानी से आ जा सकेंगे। वहीं, इस लांज में सारी सुविधाएं मौजूद रहेगी। इस लाउंज का उपयोग करने वाले वीवीआईपी के लिए अलग से वाहन पार्किंग क्षेत्र की व्यवस्था होगी। इस सुविधा के लिए नींव पत्थर रखा जाएगा इससे पहले एयरपोर्ट पर लोगों को कई सुविधाएं शुरू की गई है। चंडीगढ़ एयरपोट अथारिटी के सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि इस संबंधी सुविधा का नींव पत्थर रखा जाएगा। सेरेमोनियल लाउंज चंडीगढ़ में लोगों को यह सुविधाएं मिलेगी 1.सुरक्षा छूट प्राप्त VVIPs के लिए विशेष प्रवेश लाउंज मुख्य रूप से सुरक्षा से छूट प्राप्त श्रेणी V के VVIPs, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री और अन्य उच्च पदाधिकारी शामिल हैं, के उपयोग के लिए आरक्षित है। यह उन्हें बिना किसी परेशानी के तेज और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करता है। 2. दो अलग-अलग रेस्ट रूम्स VVIPs और मुख्यमंत्रियों के लिए दो अलग रेस्ट रूम उपलब्ध हैं, जिनमें सभी आधुनिक सुविधाएं जैसे शावर, टॉयलेट, वॉश बेसिन और अन्य आवश्यक सुविधाएं मौजूद रहेगी यह लंबी यात्रा के बाद आराम प्रदान करने के लिए बनाया गया है। 3.मुख्यमंत्रियों के मेहमानों के लिए अलग वेटिंग एरिया CMs के साथ आने वाले अतिथियों के लिए अलग से वेटिंग एरिया तैयार किया गया है, ताकि वे प्राइवेसी और आराम के साथ इंतजार कर सकें। 4.50 व्यक्तियों की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस रूम मीटिंग्स, मीडिया ब्रीफिंग या महत्वपूर्ण चर्चाओं के लिए कम से कम 50 लोगों की क्षमता वाला अलग कॉन्फ्रेंस रूम उपलब्ध है। यह सुविधा सरकारी अधिकारियों और VVIPs को एयरपोर्ट पर ही महत्वपूर्ण कार्य करने की सुविधा देती है। 5. VVIPs के लिए अलग कार पार्किंग एरिया लाउंज का उपयोग करने वाले VVIPs के वाहनों के लिए विशेष और सुरक्षित कार पार्किंग जोन बनाया गया है, जो सीधे VIP गेट से जुड़ा हुआ है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.