वहीं, बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को पर्ची देकर नियमों की जानकारी जैसे हेलमेट लगा कर चले, शराब पीकर वाहन न चलाए, गति सीमा के भीतर ही वाहन चलाए, वाहन चलाते वक्त फोन कॉल न रिसीव करें, ऐसे कई नियमों की जानकारी दी गई.
जानलेवा होती है तेज गति
कंपनी के सेफ्टी इंचार्ज हंसराज जायसवाल ने बताया कि वे लोग काशी स्मार्ट मीटर लिमिटेड वाराणसी से हैं और वे लोग 37वां रोड सेफ्टी मंथ 2026 मना रहे हैं. उन्होंने बताया कि वे लोग हर साल जनवरी से फरवरी में रोड सेफ्टी मंथ मनाते हैं. इस साल उनका 37वां रोड सेफ्टी मंथ चल रहा है, जिसमें वह लोगों का अवेयरनेस करते हैं कि ड्राइव विद इन लिमिट गति रोमांचित करती है, लेकिन जानलेवा भी होती है.
हमेशा सुरक्षित चलाएं वाहन
आगे उन्होंने बताया कि निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाएं. डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं. आपका जीवन बहुमूल्य है. रूल और नॉट हैड इनर हेलमेट नियम का पालन करें या नहीं सिर आपका है. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहने. नजर सड़क पर हाथ गाड़ी पर गाड़ी चलाते समय फोन कॉल या टेक्स मैसेज ना करें. हमेशा सुरक्षित वाहन चलाएं. याद रखें, घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है.
सेफ्टी का रखें पूरा ध्यान
वहीं, उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि आप भी इन फूलों की तरफ खिलते रहे, ताकि आपका जीवन हमेशा खुशहाल रहे, ताकि जब आप रोड पर चलते हैं, तो सही तरीके से आप इस फूल की तरह खिलते रहे. जैसे आप सुबह खुशी खुशी घर से आते हैं, वैसे ही शाम को खुशी खुशी अपने घर सही समय से जाएं. सेफ्टी से जाएं और सेफ्टी का पूरा ध्यान रखें.
लोगों को किया जागरूक
इस दौरान कंपनी के सेफ्टी इंचार्ज हंसराज जायसवाल, मुगलसराय जोनल इंचार्ज अमित उपाध्याय, DEO गोलू, प्रियंका राज, सुभाष, शिवराज, रवि, प्रशांत पांडेय, नितिन राजपूत, जुगनू भारती अशोक पटेल, मानवेंद्र सिंह ने पूरी टीम के साथ लोगों को यातायात के बारे में जागरूक किया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.