Himachal Snowfall News: हिमाचल प्रदेश के चम्बा में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, भरमौर के पूलन में ग्लेशियर की चपेट में आईं दो गाड़ियां व दो दुकानें; जिले की 119 सड़कें बंद. फिलहाल बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा और धूप खिली, लेकिन अब भी प्रदेश के कई जिलों में सैंकड़ों सड़कें बंद पड़ी हैं.
जानकारी के अनुसार, चम्बा–पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया है, लेकिन होली और जोत मार्ग अभी भी बंद हैं. खज्जियार से डलहौजी तक भारी बर्फबारी के कारण यातायात पूरी तरह ठप है. राहत की बात यह है कि जिले में कहीं से भी किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. इधर, भरमौर विधानसभा क्षेत्र के पांगी की पूलन पंचायत में ग्लेशियर खिसकने से तीन दुकानें और दो वाहन इसकी चपेट में आ गए. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.
मौसम साफ होने के बाद प्रशासन ने राहत एवं बहाली कार्य तेज कर दिए हैं. सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी लगाई गई है और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कार्य जारी है.
अतिरिक्त उपायुक्त चम्बा केशव राम ने बताया कि बर्फबारी के चलते भरमौर क्षेत्र के पूलन में ग्लेशियर खिसकने से दो वाहन और दो दुकानें प्रभावित हुई हैं, लेकिन नुकसान सीमित है. उन्होंने कहा कि जिले में लोक निर्माण विभाग की 119 सड़कें, जल शक्ति विभाग की 70 पेयजल योजनाएं और विद्युत विभाग के 444 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं. मौसम साफ होने से बहाली कार्य में तेजी लाई गई है और जेसीबी मशीनों की मदद से सभी मार्गों को जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है.

मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने बताया कि एक फरवरी से हिमाचल प्रदेश में फिर से भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.
फिर करवट लेगा प्रदेश का मौसम
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.