राजसमंद शहर के माहेश्वरी मोहल्ले में सखीया ग्रुप की ओर से फागोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे आयोजन को पारंपरिक और आध्यात्मिक स्वर मिला।

2 of 5
राजसमंद में फागोत्सव की धूम
– फोटो : अमर उजाला
राधा-कृष्ण झांकी ने मोहा मन
फागोत्सव के दौरान महिलाओं ने राधा कृष्ण की प्रतिमा का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया और मनमोहक झांकी सजाई। सजीव प्रस्तुति और साज-सज्जा ने उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया। झांकी के सामने महिलाओं ने भक्ति भाव से सहभागिता की और आयोजन को उत्सवी रूप दिया।

3 of 5
राजसमंद में फागोत्सव की धूम
– फोटो : अमर उजाला
पारंपरिक फाग गीतों पर सामूहिक नृत्य
कार्यक्रम के दौरान “महाराज गजानन आओ म्हारे कीर्तन में रंग बरसाओ”, “आज ब्रज में होली रे रसिया”, “रंग मत डालो रे सांवरिया”, “यशोदा तेरो लालो” और “होली खेलन को आयो कान्हा मेरे गांव रे” जैसे पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति दी गई।
पढ़ें- भीनमाल की घोटा गैर: जब ‘बाबैया ढोल’ की एक थाप पर थिरक उठता है पूरा शहर

4 of 5
राजसमंद में फागोत्सव की धूम
– फोटो : अमर उजाला
इन गीतों पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया। पूरा वातावरण भक्तिरस, संगीत और रंगों से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर उत्सव को और भी यादगार बना दिया। रंगों और पुष्पों के बीच फागोत्सव का उल्लास चरम पर रहा।

5 of 5
राजसमंद में फागोत्सव की धूम
– फोटो : अमर उजाला
आरती और प्रसाद के साथ समापन
फागोत्सव के समापन पर राधा-कृष्ण की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गया। मंजु बापड़ोत के नेतृत्व में सखीया ग्रुप की महिलाओं ने पारंपरिक फागणिया पहनकर आयोजन में भाग लिया। माहेश्वरी मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.